NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी मौका, 11 मार्च तक nbe.edu.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 12:49 PM IST | 1 min read
NEET MDS 2024 एप्लीकेशन फॉर्म 2024 11 मार्च को रात 11.55 बजे तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा पूर्व-सूचित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को निर्धारित है।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट एमडीएस 2024 के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक नीट एमडीएस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, ये उनके लिए आखिरी मौका है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एनबीईएमएस ने पात्र उम्मीदवारों को विस्तारित इंटर्नशिप कट-ऑफ तिथि के अनुसार फिर से आवेदन करने का अवसर दिया है। इस बीच नीट एमडीएस परीक्षा की तारीख टालने को लेकर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
NEET MDS Exam: परीक्षा 18 मार्च को
बोर्ड ने छात्रों से कई अभ्यावेदन प्राप्त करने के बाद गुरुवार को इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा स्थगित नहीं करने का फैसला किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, NEET MDS आवेदन पत्र 2024 11 मार्च रात 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा पूर्व-सूचित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को निर्धारित है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सूचित किया कि पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद कोई सुधार सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए NEET MDS Admit Card 2024 15 मार्च को जारी किया जाएगा।
NEET MDS 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET MDS 2024 आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- Homepage पर 'नीट एमडीएस 2024' अनुभाग पर जाएँ।
- दिए गए 'एप्लिकेशन लिंक' पर क्लिक करें।
- पहले से पंजीकृत आईडी लॉगिन करें, नए उम्मीदवार खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- फिर अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Login करें।
- सफल लॉगिन के बाद आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
किसी भी समस्या का सामना करने पर उम्मीदवार +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS के हेल्पलाइन पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल