NEET MDS 2024 Admit Card: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड आज होगा जारी, 18 मार्च को परीक्षा
Santosh Kumar | March 15, 2024 | 08:51 AM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा नीट एमडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 15 मार्च को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस बीच परीक्षा स्थगित करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट में है। कोर्ट के फैसले से तय होगा कि परीक्षा होगी या नहीं।
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा 18 मार्च को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
एनबीईएमएस ने हाल में नीट एमडीएस 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी और पात्र बनने वाले उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण सुविधा फिर से खोल दी थी। उम्मीदवारों को 11 मार्च तक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में परीक्षा केंद्र नहीं होने जैसी अफवाहों पर अपनी सफाई दी है। इस मसले पर मंत्रालय ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में परीक्षा केंद्र हैं। शिलांग, नाहरलागुन, कोहिमा, आइजोल, गुवाहाटी और कोलकाता में केंद्र हैं।
NEET MDS 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट एमडीएस एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- नीट एमडीएस विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी भरें और सबमिट करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NEET MDS Exam Pattern 2024
NEET MDS 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवार नीचे परीक्षा का पैटर्न देख सकते हैं-
|
पेपर पैटर्न |
डीटेल |
|---|---|
|
एनईईटी एमडीएस परीक्षा का तरीका |
कंप्यूटर आधारित मोड |
|
परीक्षा आयोजित की गई |
हर साल |
|
परीक्षा के दौरान आवंटित समय |
3 घंटे (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) |
|
प्रश्नों के प्रकार |
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न |
|
प्रश्नों की कुल संख्या |
240 बहुविकल्पीय प्रश्न |
|
कुल मार्क |
960 अंक |
|
परीक्षा का माध्यम |
केवल अंग्रेज़ी |
|
पाठ्यक्रम |
बीडीएस से प्री-क्लिनिकल, क्लिनिकल और पैराक्लिनिकल विषय |
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Exam Guidelines: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन
आयोग ने परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची और एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया था जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को आयोग के कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी