NEET Counselling 2024: एनएमसी ने जारी की सीट मैट्रिक्स की राज्यवार सूची, 1,06,434 एमबीबीएस सीटों का नवीनीकरण
Santosh Kumar | August 17, 2024 | 10:40 PM IST | 2 mins read
एनएमसी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों की स्थापना और सीटों की वृद्धि के लिए एक अलग नोटिस जारी किया जाएगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने हाल ही में नोटिस जारी किया है, जिसमें 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) द्वारा मेडिकल कॉलेजों को आवंटित एमबीबीएस सीटों का विवरण दिया गया है। नोटिस के अनुसार, देश भर के मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,06,434 एमबीबीएस सीटों को नवीनीकरण के लिए मंजूरी दी गई है।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे एनएमसी द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स की जांच करें। एनएमसी ने यह तय किया है कि यदि मेडिकल कॉलेज अपनी कमियों के कारण लगे जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो उन्हें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूजी सीटों में कटौती का सामना करना पड़ेगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को एनएमसी अधिनियम, 2019 और एनएमसी द्वारा जारी नियमों के अनुसार, अपने संस्थानों का विवरण एनएमसी पोर्टल पर भरने का निर्देश दिया गया था। यह निर्देश 18 मार्च 2024 को जारी की गई सार्वजनिक सूचना के तहत था।
नोटिस में आगे कहा गया है कि कॉलेजों द्वारा प्रस्तुत विवरणों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई और नोटिस जारी कर कमियों पर टिप्पणियां आमंत्रित की गईं। कॉलेजों को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने के लिए वर्चुअल सुनवाई का अवसर दिया गया। कुछ मामलों में, वर्ष 2024-25 के लिए सीटों का नवीनीकरण तब किया गया जब जुर्माने की राशि जमा करने की शर्त पूरी की गई।
कुछ मेडिकल कॉलेजों ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नवीनीकरण की अनुमति के लिए जुर्माना राशि जमा नहीं की है। समय की कमी के कारण अपील प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसलिए, 2024-25 के लिए वर्तमान सीटों की संख्या के साथ नवीनीकरण की अनुमति दी गई है।
हालांकि, अगर जुर्माना जमा नहीं किया जाता है, तो मेडिकल कॉलेजों की अपील के नतीजे के आधार पर शैक्षणिक वर्ष के लिए यूजी सीटें कम कर दी जाएंगी। एनएमसी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों की स्थापना और सीटों की वृद्धि के लिए एक अलग नोटिस जारी किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जारी नोटिस देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल