NEET UG Paper Leak: “धोखा देने वालों को नहीं छोड़ेगी सरकार”, नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख
Press Trust of India | July 3, 2024 | 04:24 PM IST | 2 mins read
पीएम मोदी ने कहा, "मेरे देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं।"
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (4 जुलाई) को राज्यसभा में नीट यूजी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। पीएम ने विपक्ष पर हमला बोला और हर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि चर्चा के दौरान विपक्षी दल पेपर लीक के मुद्दे पर सकारात्मक सुझाव देंगे। लेकिन विपक्ष ने इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया है।
पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को सरकार बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा, ''मेरे देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं।''
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन अनियमितताओं के खिलाफ संसद में कानून भी बनाया गया है और पूरी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि मेरे देश के युवाओं को आशंका की स्थिति में न रहना पड़े। वे पूरे विश्वास के साथ अपने सामर्थ्य को प्रदर्शित करें और अपने हक को प्राप्त करें, इस बात को लेकर हम काम कर रहे हैं।’
Also read NEET 2024 Controversy: नीट यूजी से जुड़ी 26 याचिकाओं पर 8 जुलाई को आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
बता दें कि आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उच्च सदन में कई विपक्षी सदस्यों ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के कारण छात्रों और उनके अभिभावकों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया था और सरकार पर समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।
नीट 2024 प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी उल्लेख किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च सदन में जवाब देते हुए यह बात कही। पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य दलीय अपेक्षाओं से ऊपर उठकर पेपर लीक के विषय पर अपनी राय रखेंगे।
लेकिन दुर्भाग्य से, इतना संवेदनशील विषय, मेरे देश के युवाओं के भाग्य से जुड़ा विषय, इन लोगों (विपक्षी सदस्यों) द्वारा राजनीति की बलि चढ़ गया। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है। मोदी ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया कि उन्हें धोखा देने वालों को सरकार नहीं छोड़ेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार