राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बिहार में ठंड से 2 स्कूली बच्चों की मौत पर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा नोटिस
Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 10:39 PM IST | 1 min read
बिहार राज्य के लखीसराय जिले और मुजफ्फरपुर जिले में ठंड के चलते दो स्कूली छात्रों की मौत हुई थी। मृतक स्कूली बच्चे कक्षा 1 और कक्षा 6 में छात्र थे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भीषण ठंड के चलते बिहार राज्य में दो स्कूली बच्चों की मौत पर मुजफ्फरपुर के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी किया है। एनसीपीसीआर ने 10 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है।
बताया गया कि बिहार राज्य शिक्षा विभाग द्वारा भीषण ठंड में स्कूल खोलने के चलते दो बच्चों की मौत हो गई। अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसयू) के उपाध्यक्ष साई कृष्णा ने ठंड के दौरान बिहार राज्य में स्कूल खोले जाने की आयोग से शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी।
लखीसराय स्थित कजरा प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-1 के छात्र की स्कूल में सुबह प्रार्थना के दौरान बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई, बताया गया कि इस दौरान छात्र को उल्टी हो रही थी। वहीं, मुजफ्फरपुर में कक्षा-6 के एक छात्र की स्कूल से वापस भेजे जाने के बाद ठंड (कंपकंपी) से मौत का मामला सामने आया था।
आयोग ने भेजे गए नोटिस में कहा कि ऐसी परिस्थितियों में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय बाल अधिकारों और सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने ठंड से प्रभावित छात्रों की संख्या का आंकलन करने और इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच के लिए एनसीपीसीआर द्वारा हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।
आपको बता दें कि शीत लहर के चलते स्कूल बंद होने पर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नाराजगी जताई थी। पाठक ने 20 जनवरी को सभी प्रमंडलीय आयुक्त को लिखे पत्र में ठंड की वजह से स्कूलों को बंद करने के आदेश को वापस लेने की बात कही थी। अपर मुख्य सचिव ने कहा था कि यह कैसी सर्दी है जो स्कूलों में पड़ती है, कोचिंग संस्थानों में नहीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई