NCHMCT JEE 2025 Admit Card: एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in पर आज होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 11:54 AM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 21 अप्रैल को नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 (NCHMCT JEE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि (DoB) और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनसीएचएमसीटी जेईई एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनटीए ने हाल ही में एनसीएचएम जेईई 2025 सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट परीक्षा केंद्र शहर की जांच कर सकते हैं।
एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराई जाएगी। एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Also read NCHM JEE 2025 City Slip: एनसीएचएम जेईई सिटी स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी, परीक्षा 27 अप्रैल को
NCHMCT JEE 2025 हाल टिकट पर रोल नंबर, आवेदन संख्या, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र, स्थान और परीक्षा दिवस दिशा-निर्देशों सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। एनसीएचएमसीटी जेईई परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, पेंसिल बॉक्स और पाठ्य सामग्री सहित कोई भी धातु की वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है।
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर उम्मीदवारों को सहायता के लिए nchmjee@nta.ac.in पर या 011-40759000 पर NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए एनसीएचएम की वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
NCHMCT JEE 2025 Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनसीएचएमसीटी जेईई हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
- NCHMCT JEE 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनसीएचएम जेईई हाल टिकट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल