NCHM JEE 2024 Exam Guidelines: एनसीएचएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल, जानें एग्जाम का समय, जरूरी दिशानिर्देश
Santosh Kumar | May 10, 2024 | 11:12 AM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेईई) 2024 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 11 मई को किया जाएगा। टेस्टिंग एजेंसी ने एनसीएचएम जेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को एनटीए के नियमों का पालन करना होगा। इस लेख में परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सभी दिशानिर्देशों के बारे में बताया गया है।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनसीएचएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
एनसीएचएम जेईई 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा ऑनलाइन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एनटीए की वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन या परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
NCHM JEE 2024 Exam Guidelines: परीक्षा दिशानिर्देश
उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- एडमिट कार्ड और एक फोटो के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- स्टेशनरी आइटम जैसे पेंसिल/पेन, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, इरेज़र, शार्पनर आदि की अनुमति नहीं है।
- मोबाइल डिवाइस, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन संबंधित सहायक उपकरण अधिकृत नहीं हैं।
- खाने-पीने की चीजें - खुली या पैक की हुई, पानी की बोतलें आदि की अनुमति नहीं है।
Also read NCHM JEE 2024 Admit Card: एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जारी, 11 मई को परीक्षा
NCHM JEE 2024 Guidelines: जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड
उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, ड्रेस कोड की जानकारी आप नीचे देख सकते हैं-
- NCHM JEE 2024 एडमिट कार्ड।
- एक पोस्टकार्ड आकार की फोटो।
- वैध आईडी प्रमाण जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट।
- फोटो जो आवेदन पत्र पर लगे फोटो से मेल खाता हो।
- छात्रों को किसी भी प्रकार के आभूषण या कोई कपड़ा या धातु से युक्त वस्तु नहीं पहननी चाहिए।
- छात्रों को चश्मा, अंगूठी, कंगन या अन्य सामान पहनने से भी बचना चाहिए।
- टोपी, स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ, मफलर या सिर ढकने वाला कोई भी कपड़ा पहनना वर्जित है।
- साधारण और आरामदायक कपड़े पहनें। बहुत अधिक जेब वाली कोई चीज़ पहनने से बचें।
किसी भी कठिनाई या स्पष्टीकरण के मामले में उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और Exams.nta.ac.in/NCHM/ के संपर्क में रहें।
अगली खबर
]JEECUP 2024 Exam Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित; आवेदन का आज आखिरी दिन
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 10 मई को बंद होने जा रही है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल