MBBS Diploma Courses 2024: एनबीईएमएस ने पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 16 जनवरी से आवेदन शुरू किया
Abhay Pratap Singh | January 16, 2024 | 09:47 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम (जनवरी/फरवरी) 2024 सत्र के लिए सूचना बुलेटिन जारी किया है। पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पंजीकरण प्रक्रिया 16 जनवरी 2024 से शुरू हो गई है।
उम्मीदवारों के लिए पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा आवेदन पत्र 2024 जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है। एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को 29 मार्च तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एनबीईएमएस कार्यालय में जमा करना होगा।
एनबीईएमएस ने निम्मलिखित दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया है:
एनेस्थिसियोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, फेमिली मेडिसिन, नेत्र विज्ञान, ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी (ईएनटी), रेडियो निदान, क्षय रोग और छाती के रोग, एमर्जेंसी मेडिसिन
आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन प्रत्यायन आवेदन पोर्टल (ओएएपी) के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है। जिसे एनबीईएमएस की वेबसाइट www.natboard.edu.in के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
NBEMS Post MBBS Diploma Admission: महत्वपूर्ण तिथियां
|
Event |
Date |
|
आवेदन पत्र जमा करने की आरंभ तिथि |
16 जनवरी 2024 |
|
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि |
15 मार्च 2024 |
|
एनबीईएमएस कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि। |
29 मार्च 2024 |
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उम्मीदवार संचार पोर्टल के माध्यम से एनबीईएमएस NBEMS से संपर्क कर सकते हैं। इस पोर्टल को एनबीईएमएस वेबसाइट पर "Contact Us" मेनू के तहत त्वरित लिंक "कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल" के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’