NEET SS Scorecard 2025: नीट एसएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, 6 महीने तक कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 3, 2026 | 10:02 AM IST | 1 min read
विभिन्न डीएम/एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए 26 और 27 दिसंबर 2025 को नीट-एसएस आयोजित किया गया था।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने नीट एसएस 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को NEET SS 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET SS 2025 का परिणाम 23 जनवरी, 2026 को घोषित किया गया था। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के लिए नीट एसएस 2025 स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि नीट एसएस 2025 स्कोर कार्ड केवल छह महीने की अवधि के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।
NEET SS 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- अब 'NEET SS 2025 स्कोर कार्ड डाउनलोड' लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- NEET SS 2025 का स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नीट एसएस स्कोर कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- नीट एसएस स्कोर कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
NEET SS 2025: क्वालीफाइंग कटऑफ अंक
नीट-एसएस 2025 के संबंधित प्रश्न पत्र ग्रुप्स में 50वें परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नीट-एसएस 2025 में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। ग्रुप-विशिष्ट उत्तीर्ण अंक निम्न प्रकार से हैं-
|
प्रश्न पत्र समूह (Question Paper Group)
|
50वें पर्सेंटाइल पर क्वालीफाइंग कट-ऑफ अंक (600 में से)
|
|
एनेस्थिसियोलॉजी ग्रुप (Anaesthesiology)
|
284
|
|
क्रिटिकल केयर मेडिसिन
ग्रुप
(Critical Care Medicine)
|
288
|
|
ईएनटी
ग्रुप
(ENT)
|
294
|
|
मेडिकल
ग्रुप
(Medical)
|
225
|
|
मेडिकल ऑन्कोलॉजी
ग्रुप
(Medical Oncology)
|
230
|
|
माइक्रोबायोलॉजी
ग्रुप
(Microbiology)
|
389
|
|
प्रसूति एवं स्त्री रोग
ग्रुप
(Obstetrics and Gynaecology)
|
355
|
|
ऑर्थोपेडिक्स
ग्रुप
(Orthopaedics)
|
294
|
|
पीडियाट्रिक
ग्रुप
(Paediatric)
|
271
|
|
पैथोलॉजी
ग्रुप
(Pathology)
|
290
|
|
फार्माकोलॉजी
ग्रुप
(Pharmacology)
|
236
|
|
मनोरोग
ग्रुप
(Psychiatry)
|
324
|
|
रेडियोडायग्नोसिस
ग्रुप
(Radiodiagnosis)
|
356
|
|
श्वसन चिकित्सा
ग्रुप
(Respiratory Medicine)
|
325
|
|
सर्जिकल
ग्रुप
(Surgical)
|
288
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार