Santosh Kumar | August 26, 2026 | 02:37 AM IST | 1 min read
नीट पीजी के लिए रिकॉर्ड 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12.5 प्रतिशत अधिक है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
इस साल, नीट पीजी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस ने पहले ही पंजीकृत उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर नीट पीजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भेज दी है।
नीट पीजी 2026 के लिए रिकॉर्ड 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12.5 प्रतिशत अधिक है। यह परीक्षा लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।
नीट पीजी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, फोटो, एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरी जरूरी जानकारी है। कैंडिडेट्स सभी जानकारी ध्यान से चेक करें और कोई गलती होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
नीट पीजी परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को सेंटर पर समय से पहुंचें। नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित होने की उम्मीद है। नीट पीजी परीक्षा एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए होती है।