NEET PG 2025 Exam Over: 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की नीट पीजी परीक्षा संपन्न; जानें कब तक आएगा रिजल्ट?
Santosh Kumar | August 3, 2025 | 02:04 PM IST | 2 mins read
एमडी, एमएस और अन्य पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और अच्छी रैंक प्राप्त करनी होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नीट पीजी 2025 का आयोजन आज यानी 3 अगस्त, 2025 को सफलतापूर्वक किया गया। देश भर से 2 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। एनबीईएमएस द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2025 परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न रहे, जो 800 अंकों के थे। अब उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा 3 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर किए जाने की संभावना है।
नीट पीजी 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और रैंक का उल्लेख होगा। कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार एमसीसी नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
NEET PG 2025 Exam: परीक्षा के लिए किए कड़े इंतजाम
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने देश भर के 301 शहरों में 1052 केंद्रों पर 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की। बोर्ड ने परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और बिना किसी कदाचार के संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए।
बोर्ड ने परीक्षा के संचालन का मूल्यांकन करने और अनुचित साधनों के उपयोग के मामलों के प्रति शून्य सहिष्णुता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और मान्यता प्राप्त अस्पतालों से 2200 से अधिक संकाय सदस्यों को नियुक्त किया।
बोर्ड ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को पत्र लिखकर सभी केंद्रों पर कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस से भी सहयोग मांगा गया।
Also read NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 की डेट्स आगे बढ़ीं, 6 अगस्त को सीट आवंटन
NEET PG 2025 Answer Key: नीट पीजी आंसर की, विश्लेषण
एमडी, एमएस और अन्य पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और अच्छी रैंक प्राप्त करनी होगी। इस वर्ष परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर आसान से मध्यम था।
फीडबैक के अनुसार, पार्ट ए का स्तर मध्यम, पार्ट बी आसान और पार्ट सी थोड़ा कठिन था। अब जो छात्र अपने अनुमानित अंक जानना चाहते हैं, वे विभिन्न वेबसाइटों से नीट पीजी 2025 की अनौपचारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एनबीईएमएस परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी आंसर की जारी करेगी। छात्रों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने का अवसर दिया जाएगा। विषय विशेषज्ञ चुनौतियों की जांच करेंगे और फाइनल आंसर की जारी करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार