Trusted Source Image

FMGE Admit Card 2026: एफएमजीई एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read

एनबीईएमएस ने एफएमजीई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एफएमजीई परीक्षा में पास होने के लिए, उम्मीदवारों को 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एफएमजीई परीक्षा में पास होने के लिए, उम्मीदवारों को 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

FMGE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, एडमिट कार्ड का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  4. एफएमजीई एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अब इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए सेव कर लें।

FMGE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. आवेदन आईडी
  4. जन्म तिथि
  5. उम्मीदवार की दिव्यांगता की स्थिति
  6. FMGE परीक्षा केंद्र कोड
  7. परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  8. उम्मीदवार की तस्वीर
  9. परीक्षा की तारीख और समय
  10. परीक्षा केंद्र पर पहुँचने का समय
  11. प्रवेश बंद होने का समय
  12. परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Also read UP NEET PG Counselling 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर, चॉइस फिलिंग 30 अक्टूबर तक

FMGE Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

एनबीईएमएस द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, FMGE 2026 का आयोजन 31 अक्टूबर को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। प्रश्न पत्र में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, और उम्मीदवारों को प्रत्येक भाग को हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में पास होने के लिए, उम्मीदवारों को 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications