NVS Admission: नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है दाखिला? पात्रता, शुल्क, आरक्षण सहित अन्य विवरण जानें
Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 06:33 PM IST | 4 mins read
नवोदय विद्यालय योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक नवोदय विद्यालय होना चाहिए। भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में 661 Navodaya Vidyalaya मौजूद हैं।
नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में दाखिला पाना देश भर के तमाम छात्रों का सपना होता है। प्रत्येक वर्ष कक्षा 6, 9 और 11वीं में प्रवेश लेने के लिए भारी संख्या में इच्छुक छात्र-छात्राएं फॉर्म भरते हैं। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को एक चयन टेस्ट पास करना होता है, जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) के नाम से जाना जाता है। जेएनवीएसटी का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा किया जाता है।
New: JNVST Class 6 Admit Card 2027-28 Link Out
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
नवोदय विद्यालय फॉर्म - जेएनवीएसटी परीक्षा की भाषा
नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए एनवीएस की ओर से हर साल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। जेएनवीएसटी परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, ऊर्दू, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमी, बोडो, गारो, मणिपुरी, मलयालम, खासी, मराठी, मिजो, पंजाबी, नेपाली, उड़िया, सिंधिन (अरबी), तमिल, तेलगू और सिन्धी (देवनागरी) सहित कुल 21 भाषाओं/माध्यमों में आयोजित की जाती है।
जवाहर नवोदय विद्यालय कहां है - तमिलनाडु में नहीं नवोदय विद्यालय
नवोदय विद्यालय योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक नवोदय विद्यालय होना चाहिए। भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में 661 Navodaya Vidyalaya मौजूद हैं। देश में सबसे ज्यादा जवाहर नवोदय विद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य में हैं। बता दें कि, तमिलनाडु स्टेट में एक भी नवोदय स्कूल नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के विद्यालयों का विरोध करता है। जिसका कारण एनवीएस की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी (जिसमें हिंदी अनिवार्य भाषा है) बताई गई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 - आरक्षण मानदंड
- नवोदय विद्यालय में 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए और शेष 25 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं।
- जो छात्र कक्षा 3, 4 या 5 में से किसी भी कक्षा की पढ़ाई शहरी क्षेत्र से की है, उसे शहरी क्षेत्र का छात्र माना जाएगा। स्थानीय सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से पास छात्र ग्रामीण माने जाएंगे।
- अनुसूचित जाति (ST) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के तहत आने वाले बच्चों के लिए आरक्षण का निर्धारण संबंधित जिले की जनसंख्या के अनुपात के आधार पर किया जाता है।
- दिव्यांग बच्चों के लिए 3% सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% सीटें और लड़कियों के लिए कुल सीटों का एक तिहाई आरक्षण होता है।
- नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए उसी जिले के छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिस जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) स्थित होगा।
Also read Sakura Programme 2024: नवोदय विद्यालयों के 20 छात्र सकुरा कार्यक्रम में शामिल होने जापान रवाना
नवोदय विद्यालय में सिलेक्शन कैसे होता है? - किन कक्षाओं में मिलता है दाखिला
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6, 9 और 11वीं में छात्रों को दाखिला दिया जाता है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में शामिल होना होता है। वहीं, कक्षा 11 में छात्रों को एडमिशन कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। जेएनवीएसटी रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। नवोदय विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध है, जिसका संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए - आयु सीमा
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चों की उम्र 9 से 11 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही छात्र कक्षा 5वीं पास होना चाहिए। वहीं, कक्षा 9 में दाखिला के लिए छात्र की आयु 13 से 16 साल के बीच तथा कक्षा 11 में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 14 से 18 साल के बीच होनी चाहिए। बता दें, नवोदय विद्यालय की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के तहत की गई थी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एनवीएस द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा अधिसूचना जारी की जाती है।
नवोदय विद्यालय में कितनी फीस है? - विद्यालय विकास निधि
- जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम देश के सबसे सस्ते और बेहतरीन स्कूलों की सूची में शामिल है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के लिए कोई फीस नहीं है।
- नवोदय विद्यालयों में छात्रों का पढ़ना, रहना और खाना सहित अन्य सभी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त हैं।
- सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले के छात्रों को कक्षा 9 से विद्यालय विकास निधि के रूप में प्रतिमाह 600 रुपये देना होता है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह शुल्क 1,500 रुपये है।
- इसके अलावा, एससी / एसटी और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के बच्चों से विद्यालय विकास निधि नहीं ली जाती है।
नवोदय विद्यालय फॉर्म 2025 - ऑफिशियल वेबसाइट
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के अभिभावक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, मार्कशीट और फोटो पहचान पत्र आदि अपलोड करने होते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन संबंधित अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार