National Award to Teachers 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 20 जून
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 08:25 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए नॉमिनेट व्यक्ति एक नियमित संकाय सदस्य होना चाहिए। साथ ही, न्यूनतम पांच साल का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना आवश्यक है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 नामांकन विंडो आधिकारिक पोर्टल nat.aicte-india.org पर खोल दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है।
पुरस्कार के लिए नामांकन निर्धारित प्रारूप का पालन करते हुए ऑनलाइन पोर्टल, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल, awards.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) में देश के कुछ बेहतरीन संकाय सदस्यों को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना है।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “इस पुरस्कार का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण-अधिगम, सामुदायिक सहभागिता, संस्थागत सेवा, अनुसंधान और नवीन पहल जैसे विभिन्न पहलुओं में संकाय सदस्यों की उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है।”
एनएटी 2024 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रिलिमनरी सर्च कम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा उम्मीदवारों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाती है। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन ‘जूरी’ कमेटी द्वारा किया जाता है।
Also read IIT Madras: आईआईटी मद्रास में बीटेक डुअल डिग्री स्नातकों को पिछले दो वर्षों में 90 प्रतिशत नौकरियां
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 नामांकन के लिए सिस्टम द्वारा जनरेट ओटीपी का उपयोग किया जाएगा तथा संस्थान के प्रमुख को एक ईमेल नोटिफिकेशन भी भेजी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का आयोजन देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक में कार्यरत फैकल्टी सदस्यों के लिए किया जाता है।
National Award to Teachers 2024: पात्रता
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 पात्रता संबंधित जानकारी नीचे देख सकते हैं:
- नियमित फैकल्टी: नामांकित व्यक्तियों के पास नियमित शिक्षण पद होना चाहिए।
- शिक्षण अनुभव: ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन में फुल-टाइम टीचिंग में न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि तक नामांकित व्यक्ति की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कुलपति/ निदेशक/ प्रिंसिपल (नियमित या कार्यवाहक) आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
- ऐसे व्यक्ति जो पहले इन पदों पर रह चुके हैं, लेकिन उनकी उम्र 55 वर्ष से कम है और वे कार्यरत हैं, नॉमिनेशन के लिए पात्र होंगे।
National Award to Teachers 2024: कुल अवार्ड
प्रत्येक वर्ष कुल 35 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 दिए जाएंगे, जिनमें से श्रेणी-1 के तहत 25 पुरस्कार और श्रेणी-2 के तहत 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक सर्टिफिकेट और 50,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र