NALCO Recruitment 2024: एनएएलसीओ में नॉन-एग्जिक्यूटिव के 518 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 24, 2024 | 02:56 PM IST | 1 min read
नाल्को गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 21 जनवरी, 2025 तय की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम में विभिन्न गैर-कार्यकारी (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एनएएलसीओ गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट mudira.nalcoindia.co.in के माध्यम से शुरू होगी।
नाल्को गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2025 को शाम 6 बजे तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत फिटर, ऑपरेटर, लैब तकनीशियन, भूविज्ञानी सहित अन्य गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनएएलसीओ नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 518 पदों को भरा जाएगा।
सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को नाल्को भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी सहित आरक्षण श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27, 28 और 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 21 जनवरी, 2025 तक की जाएगी।
लेबोरेटरी पद के लिए उम्मीदवार केमिस्ट्री में बीएससी (ऑनर्स) होना चाहिए। अन्य पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई और कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
NALCO Vacancies 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एनएएलसीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mudira.nalcoindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘करंट ओपनिंग्स’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और अपना पसंदीदा पद चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा