NALCO Recruitment 2026: नालको ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 110 पदों के लिए आवेदन शुरू; वेतन 1,40,000 रुपये तक
Abhay Pratap Singh | January 5, 2026 | 11:46 AM IST | 2 mins read
नालको ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदावारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GETs) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर अंतिम तिथि 22 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू है।
जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये और डिपार्टमेंटल उम्मीदवारों सहित अन्य सभी को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। नालको ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 110 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियर के 59, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 27 और केमिकल इंजीनियर के 24 पद शामिल हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित विषय में फुल-टाइम मैकेनिकल इंजीनियर/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ पावर इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/ केमिकल इंजीनियरिंग/ एप्लाइड केमिस्ट्री में एमटेक की डिग्री हो। साथ ही, अभ्यर्थी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 परीक्षा पास किया हो।
आवेदक की अधिकतम आयु 22 जनवरी 2026 तक 30 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 22 जनवरी को शाम 4:00 बजे तक और ऑनलाइन आवेदन शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।
नालको ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर 2025 और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नालको करियर की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NALCO Graduate Engineer Trainee Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट नालको जीईटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- नालको की आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मेन्यू- करियर- नालको करियर’ पर क्लिक करें।
- अब, अप्लाई नाउ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच