NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती नोटिफिकेशन nabard.org पर जारी, 2 अक्टूबर से करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 28, 2024 | 11:19 AM IST | 1 min read
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक ऑनलाइन टेस्ट और मुख्य ऑनलाइन टेस्ट) और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के आधार पर होगा।
नई दिल्ली : नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ऑफिस अटेंडेंट- ग्रुप सी के 108 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर 2 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
NABARD Recruitment 2024: पात्रता
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
NABARD Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की भाषा - अंग्रेजी और हिंदी में होगी।
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट मेन्स परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय अवधि 120 मिनट होगी।
NABARD Office Attendant Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक ऑनलाइन टेस्ट और मुख्य ऑनलाइन टेस्ट) और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के आधार पर होगा।
प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की है और जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में न्यूनतम कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
NABARD Office Attendant Recruitment 2024: सैलरी
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 35,000 रुपये वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल