CDOE Exam Postponed 2024: मुंबई विश्वविद्यालय ने भारी बारिश के चलते सीडीओई परीक्षा की स्थगित, नई तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 09:44 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन 2024 (CDEO 2024) परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित होने वाली थी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते मुंबई विश्वविद्यालय (MU) ने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन 2024 (CDOE 2024) की परीक्षा स्थगित कर दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब सीडीओई 2024 परीक्षा 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इससे पहले, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन 2024 परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित होने वाली थी। बताया गया कि, उम्मीदवारों के लिए एमयू एडमिट कार्ड 2024 में दिया गया समय और स्थान वही रहेगा। सीडीओई परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमयू सीडीओई एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “आपको सूचित किया जाता है कि भारी बारिश के कारण 8 जुलाई 2024 को निर्धारित सीडीओई (पूर्व में आईडीओएल) की सभी परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 13 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएंगी।”
महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने भारी बारिश के कारण राज्य के सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया। इसके अलावा, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी सोमवार को स्कूलों में दूसरे सत्र के लिए अवकाश घोषित कर दिया था।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक छह घंटों में मुंबई शहर में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। नगर निगम ने कहा कि भारी बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया और उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हुई हैं।
मीडिया एजेंसी एएनआई के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने की घोषणा की थी। नोटिस में कहा गया था कि यह आदेश केवल स्कूलों और अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए है, बाकी सब अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे करेंगे। आगे बताया गया कि झरने में फंसे 80 लोगों को आपातकालीन सेवा अधिकारियों की टीम ने बचा लिया है।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क 25 रुपये
नोटिस में कहा गया कि, बीसीजी टेक्नीशियन लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 (PET 2023) के स्कोर के आधार पर की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल