MPPSC SET 2024: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो ओपन, 11 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | January 7, 2025 | 06:15 PM IST | 2 mins read
एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो ओपन कर दी है। पात्र उम्मीदवार 11 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से जारी मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं। आयोग ने 15 दिसंबर, 2024 को परीक्षा का आयोजन किया था।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति हो तो वह निर्धारित प्रारूप में एवं साक्ष्य के साथ 5 दिन के भीतर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकता है।
MPPSC SET 2024: 27 दिसंबर को जारी हुई थी आंसर-की
एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आयोग ने 27 दिसंबर, 2024 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन पूरे राज्य में किया था। बता दें कि ईमेल या किसी अन्य माध्यम से आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी, इसलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें।
Also read MPPSC SSE 2025: एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स के लिए आवेदन शुरू; सीएम से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग
MPPSC SET 2024: उम्मीदवार ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी राज्य पात्रता परीक्षा उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर नोटिफिकेशन टैब पर क्लिक करें।
- ऑब्जेक्शन विंडो का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अब आप भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आयोग दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर परीक्षा की अंतिम आंसर-की और एमपी सेट 2024 परिणाम जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें