MPPSC Mains Admit Card 2023: एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी
Abhay Pratap Singh | March 5, 2024 | 09:51 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने आज यानी 5 मार्च को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एमपीपीएससी मेन्स एग्जाम एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। हालाँकि, अंतिम दिन की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही कराई जाएगी।
एमपीपीएससी राज्य सेवा मेन्स 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को प्रवेश पत्र के साथ ही एक सरकारी आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा।
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी शहर में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एमपीपीएससी द्वारा नियुक्त बोर्ड इंटरव्यू का आयोजन करेगा। साक्षात्कार का आयोजन 175 अंकों के लिए किया जाएगा।
MPPSC State Service Mains Exam 2023: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एमपी पीएससी एसएसई मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
- उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नोटिफिकेशन’ के सामने “STATE SERVICE MAIN EXAMINATION- 2023 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर उम्मीदवार लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड पीडीएफ फाइल में प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच