Trusted Source Image

MP PSTET 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, 12 अक्टूबर को एग्जाम

Santosh Kumar | September 3, 2026 | 04:41 PM IST | 1 min read

मध्य प्रदेश इन-सर्विस टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र ₹1,000 की परीक्षा फीस देनी होगी।

एमपी पीएसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई और इसकी लास्ट डेट कल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी पीएसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई और इसकी लास्ट डेट कल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा राज्य में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए 'शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026' (टीईटी) में रजिस्ट्रेशन करने का कल आखिरी मौका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में, यह विशेष परीक्षा उन कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने अभी तक टेट पास नहीं किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई और इसकी लास्ट डेट कल है।

योग्य शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर है, जबकि आवेदन में सुधार करने की सुविधा 9 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

एमपी पीएसटीईटी 2026 परीक्षा में लगभग लाखों सेवारत शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह परीक्षा प्राइमरी-लेवल (क्लास 3) और सेकेंडरी-लेवल (क्लास 2) के शिक्षकों के लिए अलग-अलग आयोजित की जाएगी।

MPESB PSTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को टेट पास करना अनिवार्य

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट चलेगी और हर पेपर के लिए अधिकतम 150 अंक होंगे। इसमें गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

यह भर्ती परीक्षा नहीं है; बल्कि इसका मकसद मौजूदा शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता सुनिश्चित करना है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, संबंधित कार्यरत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त, 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

Also readMP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस में सूबेदार-एसआई के 507 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 9 सितंबर से करें आवेदन

MPESB PSTET 2026: एमपी पीएसटीईटी आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश इन-सर्विस टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र ₹1,000 की परीक्षा फीस देनी होगी; इसके अलावा, कियोस्क के जरिए जमा किए गए आवेदनों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications