Trusted Source Image

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026: एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 10, 2026 | 08:07 PM IST | 1 min read

एमपीईएसबी ने कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीईएसबी ने कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के तहत कुल 2,784 पदों की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीईएसबी ने कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के तहत कुल 2,784 पदों की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इस पर छपे सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए।

एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसके बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MPESB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. अब एडमिट कार्ड सेक्शन खोलें।
  3. ग्रुप 2 सब ग्रुप 1 कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 चुनें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  5. सिक्योरिटी वेरिफिकेशन पूरा करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें।

MPESB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. फोटो और हस्ताक्षर
  5. पिता का नाम
  6. परीक्षा की तारीख
  7. रिपोर्टिंग का समय
  8. परीक्षा की शिफ्ट
  9. परीक्षा केंद्र का नाम
  10. केंद्र का पता
  11. जरूरी निर्देश

MPESB Krishi Vistar Adhikari Exam: परीक्षा तिथि

ग्रुप 2 सब ग्रुप-1 के अन्तर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 17 सितम्बर 2026 से शुरू होगी। इससे पहले परीक्षा की प्रारंभ तिथि 5 अगस्त 2026 से निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा परीक्षा की तिथि को संशोधित किया गया है।

Also read SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

MPESB Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एमपीईएसबी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में आम तौर पर निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं-

  1. कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  2. दस्तावेजों की जांच
  3. मेडिकल जांच (अगर लागू हो)
  4. अंतिम मेरिट सूची
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications