MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस में एएसआई, सूबेदार पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 3 अक्टूबर से पंजीकरण
Saurabh Pandey | September 22, 2025 | 06:01 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, नीमच, रीवा, सागर, सतना और सीधी में आयोजित होगी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) के लिए सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, 2025 है।
एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
MP Police Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी परीक्षा या हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सूबेदार स्टेनोग्राफर के लिए समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से आशुलिपि (शॉर्ट हैंड) 100 शब्द प्रति मिनट की परीक्षा उत्तीर्ण हो। एएसआई के लिए हिन्दी टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
MPESB Subedar, ASI 2025 Recruitment: रिक्तियों का विवरण
एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई भर्ती 2025 के तहत कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- सूबेदार मिनिस्ट्रियल (स्टेनोग्राफर), सामान्य शाखा - 90 पद
- सूबेदार मिनिस्ट्रियल (स्टेनोग्राफर), विशेष शाखा- 10 पद
- एएसआई मिनिस्ट्रियल सामान्य शाखा- 110 पद
- एएसआई मिनिस्ट्रियल मैदानी इकाई- 220 पद
- एएसआई मिनिस्ट्रियल विशेष शाखा- 55 पद
- एएसआई मिनिस्ट्रियल अपराध अनसंधान विभाग - 15 पद
MPESB Subedar, ASI notification 2025:आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए
|
500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग / ई.डब्ल्यूएस के लिए
|
250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र
|
|
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए (पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क)
|
200 रुपये प्रति प्रश्न पत्र
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस
|
100 रुपये प्रति प्रश्न पत्र
|
MPESB Subedar, ASI 2025: परीक्षा तिथि
एमपी पुलिस में एएसआई, सूबेदार पदों पर भर्ती परीक्षा 10 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
MPESB Subedar, ASI 2025: परीक्षा पैटर्न
एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई भर्ती 2025 परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और गणित- विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और प्रायोगिक परीक्षा (टंकण / आशुलिपि) ली जाएगी। वहीं पहली बार शीघ्रलेखक पद के लिए पहली परीक्षा और शॉर्टहैंड टाइपिंग प्रायोगिक परीक्षा के अंक को मिलाकर अंतिम सूची बनेगी। दोनों परीक्षा के लिए 100-100 अंक तय किए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार