MPESB ADDET 2024: मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा पंजीकरण का आज आखिरी दिन
Saurabh Pandey | May 28, 2024 | 12:03 PM IST | 2 mins read
एमपी पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 2 जून को अपने आवेदन पत्र सुधार कर सकेंगे।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की तरफ से पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (एडीडीईटी) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 28 मई आखिरी दिन है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 28 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि 2 जून को अपने आवेदन पत्र सुधार कर सकेंगे।
MPESB ADDET 2024: आयुसीमा
मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
MP ESB ADDET 2024: आवेदन शुल्क
एमपीईएसबी एडीडीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क और 60 रुपये एमपीआनलाइन पोर्टल शुल्क के रूप में 60 रुपये कुल मिलाकर 460 रुपये देना होगा। एमपी रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क और एमपीआनलाइन पोर्टल शुल्क के रूप में 60 रुपये देना होगा। कुल मिलाकर 260 रुपये देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर नकद माध्यम से करें या केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से करना होगा।
MPESB ADDET 2024: परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी की तरफ से पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 27 जून को दो पालियों में सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे और दोपहर 3.00 बजे और शाम 5.00 बजे आयोजित होने वाली है। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।
MPESB ADDET 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब ADDET ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर जाएं।
- एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें।
- अब आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा