Trusted Source Image

MPBSE Class 12 Second Exam Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी

Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 07:58 AM IST | 2 mins read

एमपी बोर्ड आज यानी 12 जून 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 12वीं की दूसरी (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि इसकी हार्ड कॉपी संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

जो छात्र अपनी दूसरी परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (जांच) कराने का अवसर भी मिलेगा।(आधिकारिक वेबसाइट)
जो छात्र अपनी दूसरी परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (जांच) कराने का अवसर भी मिलेगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज यानी 12 जून, 2026 को कक्षा 12वीं की दूसरी (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रिजल्ट आज शाम 4 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और एग्जाम टाइप (परीक्षा का प्रकार) दर्ज करना होगा।

Mpbse second exam result 2026: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

result.mponline.gov.in

MPBSE 12 Second Exam Result 2026: स्कूलों से मिलेगी रिवाइज्ड मार्कशीट

एमपी बोर्ड 12वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट का उपयोग आगे की एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली ओरिजिनल और संशोधित मार्कशीट की हार्ड कॉपी छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी।

Mpbse second exam result 2026: मार्कशीट पर दर्ज होंगी ये जानकारियां

छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे-

  1. छात्र का नाम
  2. रोल नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. परीक्षा का प्रकार
  5. परीक्षा में शामिल विषय
  6. प्राप्त अंक
  7. क्वालिफाइंग स्टेटस/रिजल्ट

Also read MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं में 289693, 12वीं में 199599 परीक्षार्थी फेल, द्वितीय परीक्षा ही विकल्प

मई में आयोजित हुई थी दूसरी परीक्षा

एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की इस दूसरी परीक्षा का आयोजन 7 मई से 25 मई, 2026 के बीच किया था। यह परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में उन छात्रों को बैठने का मौका दिया गया था जो मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित थे, असफल रहे थे या अपने अंकों में सुधार चाहते थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications