MP TET 2024 Admit Card: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | November 4, 2024 | 07:02 PM IST | 2 mins read
एमपी टेट परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है, तथा गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। टीईटी सर्टिफिकेट के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% (या आरक्षित श्रेणियों के लिए 50%) अंक प्राप्त करना होगा।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपी टेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटो भी साथ लेकर आना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
MP TET 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम और फोटो
- रोल नंबर और आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा स्थल और केंद्र कोड
- शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
MP TET 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एमपी व्यापम वर्ग 3 एडमिट कार्ड 2024' के लिंक पर जाएं
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपी व्यापम वर्ग 3 एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एमपी व्यापम वर्ग 3 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
MP TET 2024: परीक्षा तिथि
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टेट) 10 नवंबर को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
MP TET 2024: एमपी टेट पासिंग मार्क्स
एमपी टेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी) को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 70 अंक प्राप्त करने होंगे। यदि उम्मीदवार उत्तीर्ण मानक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे एमपीटीईटी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जो दो साल के लिए वैध होगा।
Also read SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल परिणाम ssc.gov.in पर जल्द; 17,000 से अधिक रिक्तियों पर होगी भर्ती
एमपी टेट परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है, तथा गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। टीईटी सर्टिफिकेट के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% (या आरक्षित श्रेणियों के लिए 50%) अंक प्राप्त करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार