Trusted Source Image

CSIR NET Paper Leak: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा का पेपर लीक, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

Santosh Kumar | December 22, 2025 | 03:52 PM IST | 2 mins read

कुमारी सैलजा ने एक्स पर कहा कि सरकार को यह साफ करना होगा कि परीक्षा की गोपनीयता से कैसे समझौता हुआ? इस पूरे नेटवर्क के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

छात्रों के साथ 3 से 4 लाख रुपये में एग्जाम पेपर सॉल्व करने की डील हुई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छात्रों के साथ 3 से 4 लाख रुपये में एग्जाम पेपर सॉल्व करने की डील हुई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का एक बड़ा पेपर लीक सामने आया है। यह पेपर हरियाणा के रोहतक में 18 दिसंबर को देश भर में परीक्षा होने से एक दिन पहले लीक हुआ। पुलिस और मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा की गई छापेमारी में आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से लीक हुए पेपर की कॉपियां बरामद की गईं।

रोहतक में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड को जानकारी मिली थी कि 18 दिसंबर का पेपर पहले ही लीक हो गया और लाखों रुपये में बेचा जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान नीरज, धीरज, पवन, सचिन और आशीष के रूप में हुई।

CSIR NET 2025 Paper Leak: एनटीए की तरफ से कोई बयान नहीं

गोहाना सदर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। परीक्षा ऑनलाइन होती है, और पूरे देश में एक ही प्रश्न पत्र का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें केमिकल, लाइफ, मैथमेटिकल, फिजिकल और अर्थ साइंस जैसे विषय शामिल होते हैं।

इस घटना ने पेपर लीक के बढ़ते रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। हालांकि, पूरे देश में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। एनटीए और सीएसआईआर ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Also readUGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक

CSIR NET Paper Leak: 3 से 4 लाख रुपये में हुई डील

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों के साथ 3 से 4 लाख रुपये में एग्जाम पेपर सॉल्व करने की डील हुई। इस डील में शामिल छात्रों को गाड़ी में बिठाकर गोहाना इलाके में एक दो मंज़िला कबड्डी एकेडमी में ले जाया गया।

उन्हें पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस करवाई गई। इस मामले की भनक हरियाणा की सीएम फ्लाइंग टीम को समय पर लगी। जिस टैम्पो ट्रैवलर में स्टूडेंट्स को गोहाना एकेडमी तक लाया गया, उसका पीछा करते हुए फ्लाइंग टीम भी पहुंच गई।

CSIR NET December 2025: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

मौके पर 37 उम्मीदवार मौजूद पाए गए। रोहतक के करोधा के दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

कुमारी सैलजा ने एक्स पर कहा कि सरकार को यह साफ करना होगा कि परीक्षा की गोपनीयता से कैसे समझौता हुआ? इस पूरे नेटवर्क के लिए कौन ज़िम्मेदार है? बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications