Santosh Kumar | April 30, 2025 | 03:07 PM IST | 2 mins read
जो छात्र सत्र 2024-25 में 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है, वे भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट dte.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
एमपी पॉलिटेक्निक एडमिशन काउंसलिंग 2025 से जुड़ी जानकारी जैसे प्रवेश नियम, उम्मीदवारों के लिए निर्देश और सहायता केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 रात 11.45 बजे तक है।
एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें। जो छात्र सत्र 2024-25 में 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनका रिजल्ट अभी नहीं आया है, वे भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इन अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन तब तक प्रावधिक (प्रोविजनल) माना जाएगा। जब उनका परीक्षा परिणाम आएगा तो उन्हें एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2025 पोर्टल पर अपनी परीक्षा से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
उम्मीदवारों को कैंसिलेशन लिंक के जरिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन को रीसेट करना होगा, फिर दोबारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और परीक्षा विवरण दर्ज करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को लॉक करना होगा।
साथ ही इसकी रसीद यानि पावती भी प्राप्त करनी होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम तथा आगे के चरणों की काउंसलिंग से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अलग से जारी की जाएगी।
एमपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेजों को तैयार रखना अनिवार्य है-
यदि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो वे हेल्पलाइन नंबर 0755-6720205, 2660441 पर संपर्क या dte.helpcenter@mp.gov.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या भेज सकते हैं।