MP Police Physical Date: एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथि में बदलाव, अब नवंबर में होगी परीक्षा
Santosh Kumar | September 29, 2024 | 01:20 PM IST | 1 min read
इस भर्ती अभियान के तहत एमपी में पुलिस कांस्टेबल के कुल 7,090 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एमपी पुलिस भर्ती 2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथि को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें मुख्यालय ने एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथि में बदलाव की घोषणा की है। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाली यह परीक्षा अब नवंबर माह में होगी। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा तिथि में बदलाव बारिश के कारण हुआ है।
नोटिस में बताया गया कि 26, 27, 28 सितंबर 2024 को बारिश के कारण पुलिस आरक्षण जीडी एवं रेडियो भर्ती वर्ष 2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार किया गया मैदान उपयुक्त नहीं था, इसलिए तिथियों में फेरबदल किया गया है।
MP Police Physical Date: परीक्षा तिथि
उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा क्रमशः 18, 19 और 20 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, स्थान और शेष तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह जानकारी देते हुए राज्य के सीएम मोहन यादव ने भी अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
सीएम ने दी अभ्यर्थियों को बधाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट जारी कर अभ्यर्थियों से यह जानकारी साझा की। सीएम मोहन यादव ने तिथियों में बदलाव और तैयारी के लिए अधिक समय मिलने पर अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने लिखा- ‘प्रदेश के सभी युवाओं के हित में लिए गए इस निर्णय से निश्चित रूप से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। सभी को अग्रिम शुभकामनाएं।’ इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,090 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल