Saurabh Pandey | October 25, 2025 | 03:48 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के 100 प्रश्न शामिल होंगे। जिनके लिए कुल 100 अंक होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि जिन प्रश्नों के उत्तर के प्रयास नहीं किए गए या उत्तर गलत हैं, उनके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) जल्द ही एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी ईएसबी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट के लिए परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी।
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 से 8:30 तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 से 1:30 तक निर्धारित है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के 100 प्रश्न शामिल होंगे। जिनके लिए कुल 100 अंक होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि जिन प्रश्नों के उत्तर के प्रयास नहीं किए गए या उत्तर गलत हैं, उनके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान - 40 अंक
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि - 30 अंक
विज्ञान एवं सरल अंक गणित - 30 अंक