Trusted Source Image

MP NEET UG 2025 Counselling: एमपी नीट यूजी राउंड 1 संशोधित शेड्यूल जारी, पंजीकरण की तिथि 11 अगस्त तक बढ़ी

Santosh Kumar | August 7, 2025 | 02:38 PM IST | 1 min read

डीएमई ने पहले से पंजीकृत और नए पंजीकृत दोनों उम्मीदवारों के लिए प्रोफ़ाइल और पंजीकरण विवरण संपादित करने की सुविधा भी बढ़ा दी है।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संशोधित राज्य मेरिट सूची 12 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संशोधित राज्य मेरिट सूची 12 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) मध्य प्रदेश ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए संशोधित शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पात्र उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण विंडो डीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर फिर से खोल दी गई है और यह 11 अगस्त, 2025 को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, उन्हें फिर से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

डीएमई ने पहले से पंजीकृत और नए पंजीकृत दोनों उम्मीदवारों के लिए प्रोफ़ाइल और पंजीकरण विवरण संपादित करने की सुविधा भी बढ़ा दी है। यह विकल्प 7 से 11 अगस्त, 2025 तक रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

MP NEET UG 2025 Counselling: मेरिट सूची 12 अगस्त को

पंजीकृत अभ्यर्थियों की संशोधित राज्य मेरिट सूची 12 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद, मध्य प्रदेश में रहने वाले नव पंजीकृत अभ्यर्थी 13 से 15 अगस्त तक रात्रि 11:59 बजे तक अपने विकल्प भरकर लॉक कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवार जिन्होंने एमपी नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है और जिन्होंने पहले ही विकल्प भर दिए हैं, वे 13 से 15 अगस्त तक रात 11:59 बजे तक उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं संपादित कर सकते हैं।

Also readMP NEET UG 2025 Counselling: एमपी नीट यूजी राउंड 1 रिजल्ट स्थगित, अधिसूचना जारी, संशोधित शेड्यूल जल्द

MP NEET UG 2025 Counselling: सीट अलॉटमेंट डेट

राउंड 1 का आवंटन परिणाम 18 अगस्त को घोषित किया जाएगा। आवंटित सीटों पर सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए 19 से 23 अगस्त तक शाम 6 बजे तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

कॉलेज स्तर पर प्रवेश से ऑनलाइन त्यागपत्र या प्रवेश निरस्तीकरण 19 से 24 अगस्त शाम 7 बजे तक किया जा सकेगा। दूसरे राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प 19 से 23 अगस्त रात 11:59 बजे तक दिया जा सकेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications