Santosh Kumar | August 7, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी। मेरिट सूची नीट यूजी 2025 के अंकों, राज्य निवास और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने झारखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। बोर्ड ने राउंड 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 7 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग राज्य के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जो पहले 29 जुलाई, 2025 को जारी होनी थी, अब कल यानी 8 अगस्त, 2025 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में अपनी रैंक और नाम देखना होगा।
मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी। मेरिट सूची नीट यूजी 2025 के अंकों, राज्य निवास और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 9 से 16 अगस्त, 2025 तक चलेगी।
झारखंड नीट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, साथ ही, उम्मीदवारों को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए और 31 दिसंबर, 2025 तक उनकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
जिन उम्मीदवारों ने राज्य मेरिट सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है। राउंड 1 का संशोधित कार्यक्रम नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
| इवेंट | संशोधित तिथि |
|---|---|
नए अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना | 7 अगस्त |
पहले चरण की राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन | 8 अगस्त |
ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प चयन की शुरुआत | 9 अगस्त |
पंजीकरण और विकल्प चयन की अंतिम तिथि | 16 अगस्त (सुबह 11:00 बजे तक) |
भरे गए विकल्पों में सुधार (यदि आवश्यक हो) | 16 अगस्त (सुबह 11:00 बजे के बाद) |
सीट आवंटन और प्रोविजनल आवंटन पत्र डाउनलोड करना | 18 से 24 अगस्त तक |
संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश | 19 से 24 अगस्त तक |
यह काउंसलिंग प्रक्रिया डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जेआईपीएमईआर, ईएसआईसी और एएफएमसी जैसे संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 15% एआईक्यू सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।
Abhay Pratap Singh