MP NEET PG Counselling 2024: एमपी नीट पीजी काउंसलिंग मॉप राउंड शेड्यूल dme.mponline.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 3, 2025 | 04:17 PM IST | 1 min read
विभिन्न राज्यों के 75 से अधिक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा घोषित नीट पीजी राउंड 3 सीट आवंटन को रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है।
नई दिल्ली : एमसीसी नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग सीट आवंटन रद्द करने की बढ़ती मांग के बीच, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) मध्य प्रदेश ने मॉप-अप राउंड के लिए एमपी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 जारी कर दिया है। एमपी नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर 7 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
विभिन्न राज्यों के 75 से अधिक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा घोषित नीट पीजी राउंड 3 सीट आवंटन को रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की मुख्य शिकायत यह है कि एमसीसी नीट पीजी राउंड 3 एआईक्यू काउंसलिंग कुछ राज्यों में राउंड 2 के समापन से पहले शुरू की गई थी।
MP NEET PG MOP-UP Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
शेड्यूल |
डेट्स |
|---|---|
|
पात्र उम्मीदवारों की सूची |
7 फरवरी 2025 |
|
मॉप अप राउंड के लिए शेष सीटों की सूची प्रकाशित |
7 फरवरी 2025 |
|
चॉइस फिलिंग एंड लॉकिंग |
7 से 9 फरवरी 2025 |
|
सीट आवंटन |
11 फरवरी 2025 |
|
अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्टिंग |
12 फरवरी से 15 फरवरी शाम 6 बजे तक |
इससे पहले एमपी नीट पीजी 2024 राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग परिणाम पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन अपलोड किया गया है। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 फरवरी, 2025 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]Education Budget 2025: मेडिकल सीट में बढ़ोतरी से छात्रों का विदेशों की तरफ रुख कम होगा: विशेषज्ञ
बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए किए गए अन्य प्रमुख उपायों में 5 नए आईआईटी में 6,500 अतिरिक्त छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार, 10,000 नई मेडिकल सीटें और एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन शामिल है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल