MP NEET PG Counselling 2024: एमपी नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल जारी; 8 जनवरी को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
Santosh Kumar | December 31, 2024 | 07:42 AM IST | 2 mins read
एमपी नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट पीजी 2024 के लिए राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1-2 जनवरी 2025 को होगी। पात्र अभ्यर्थी डीएमई मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 से 6 जनवरी 2025 तक चलेगी। हालांकि, इससे पहले 3 जनवरी को ही निदेशालय एमपी नीट पीजी संशोधित मेरिट सूची जारी कर देगा।
MP NEET PG Counselling 2024: 8 जनवरी को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
एमपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग में एमडी/एमएस/एमडीएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने न्यूनतम कटऑफ के साथ नीट पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है।
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश भरे गए विकल्पों, नीट पीजी स्कोर, पात्रता मानदंड और सीट मैट्रिक्स के आधार पर, अधिकारी 8 जनवरी, 2025 को एमपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम घोषित करेंगे।
MP NEET PG 2024 Counselling: एमपी नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल
सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एमपी नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल देख सकते हैं-
|
कार्यक्रम |
तिथि |
|---|---|
|
पंजीकरण में सुधार (पहले राउंड के चुने गए छात्र नहीं) |
1 जनवरी 2025 से 2 जनवरी 2025 तक |
|
शेष सीटों की सूची जारी |
3 जनवरी 2025 |
|
संशोधित मेरिट सूची और पात्र उम्मीदवारों की सूची |
3 जनवरी 2025 |
|
चॉइस फिलिंग भरना और लॉक करना (सभी के लिए अनिवार्य) |
3 से 6 जनवरी 2025 तक |
|
दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम |
8 जनवरी 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग |
9 से 13 जनवरी 2025 तक |
|
मॉप-अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा दर्ज करना |
9 से 13 जनवरी 2025 तक |
|
पहले और दूसरे राउंड के लिए ऑनलाइन इस्तीफा/रद्दीकरण |
9 से 13 जनवरी 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी