MP Madarsa Board Exam 2025: मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि
Santosh Kumar | January 21, 2025 | 05:34 PM IST | 2 mins read
आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या कमी पाए जाने पर, या आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा नहीं करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं उर्दू माध्यम परीक्षा के लिए आवेदन 31 मार्च तक भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो गई है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि छात्र आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट mpmb.org.in पर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
कक्षा 10वीं-12वीं की ऑनलाइन पुस्तकें मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अध्ययन केंद्रों और विद्यार्थियों को वही परीक्षा सामग्री पढ़नी होगी जो वेबसाइट पर दी गई है। अलग से पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी।
MP Madarsa Board Exam 2025: आवेदन पत्र करेक्शन विंडो डेट
बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा, दिसंबर 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 10 अप्रैल 2025 तक प्रदान की है। छात्रों को आवश्यक दस्तावेज 15 अप्रैल 2025 तक मदरसा बोर्ड के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या कमी पाए जाने पर, या आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा नहीं करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। अध्ययन केंद्रों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन भरने से पहले बोर्ड के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ताकि कोई गलती न हो।
Also read MPPSC PCS Result Out: एमपी पीएससी पीसीएस रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
MP 10th, 12th Board Exam 2025: उर्दू भाषा अनिवार्य
एमपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं उर्दू माध्यम से आयोजित की जाती हैं। आवेदन करने वाले छात्र की 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में उर्दू होनी चाहिए। अगर उर्दू विषय नहीं है, तो नोटरी से हलफनामा देना होगा कि छात्र उर्दू पढ़ और लिख सकता है।
आवेदन तभी वैध होगा जब मैन्युअल ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर फोटोग्राफ चिपकाकर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके, अध्ययन केन्द्र से हस्ताक्षरित व सील कराकर 7 दिन के अन्दर पंजीकृत डाक से मदरसा बोर्ड को भेजा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल