Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 02:51 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण ने 25 जून, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर डीटीई एमपी 2025 मेरिट सूची जारी की थी। MP BTech 2025 के लिए काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर और कक्षा 12 की मेरिट पर आधारित है।

नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) मध्य प्रदेश ने एमपी बीटेक, बीई काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। सीट आवंटन चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर रोल नंबर या आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Don't Miss: Top 50 Engineering Colleges in Madhya Pradesh
B.Tech Admissions Open @ SAGE Bhopal | SAGE Indore | VIT Bhopal
दूसरे चरण के आवंटन में जेईई मेन-2025 के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त स्थानों पर क्वालीफाइंग परीक्षा (हायर सेकेण्डरी) में प्राप्तांको के आधार पर आवंटन जारी किए जाएंगे। जेईई मेन-2025 परीक्षा में शामिल हुए पात्र उम्मीदवारों को जेईई मेन-2025 के आधार पर काउंसलिंग में शामिल होना चाहिए।
एमपी बीटेक काउंसलिंग के किसी भी चरण में प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की अंतिम तिथि से आंवटन जारी होने तक तथा संस्था स्तर की कांउसलिंग (CLC) में, प्रवेश का अवसर प्राप्त करने की तारीख को प्रवेश निरस्ती करने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
गतिविधियां | तारीख / समय |
|---|---|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / रजिस्ट्रेशन निरस्त | 27 मई से 20 जून 2025 (रात 11:45 बजे तक) |
रजिस्ट्रेशन में सुधार (केवल सत्यापित उम्मीदवारों के लिए, एक बार की सुविधा) | 21 जून से 22 जून 2025 (रात 11:45 बजे तक) |
संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन एवं लॉक करना (परिवर्तन की सुविधा अंतिम दो दिन तक उपलब्ध) | 7 जून से 24 जून 2025 (रात 11:45 बजे तक) |
कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता | 25 जून 2025 |
आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता / आवंटित संस्था में उपस्थिति (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश सहित) | 30 जून से 4जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
अपग्रेडेशन का विकल्प ऑनलाइन प्रस्तुत करना | 30 जून से 4जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
अपग्रेडेशन आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता / संस्था में उपस्थिति (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश सहित) | 7 जुलाई से 10 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
गतिविधियां | दिनांक / समय |
|---|---|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / रजिस्ट्रेशन निरस्त | 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 (रात 11:45 बजे तक) |
रजिस्ट्रेशन में सुधार (केवल सत्यापित उम्मीदवारों के लिए, एक बार की सुविधा) | 13 जुलाई से 14 जुलाई 2025 (रात 11:45 बजे तक) |
संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन एवं लॉक करना (परिवर्तन की सुविधा अंतिम दो दिन तक उपलब्ध) | 8 जुलाई से 16 जुलाई 2025 (रात 11:45 बजे तक) |
कॉमन मेरिट सूची जारी करने की तिथि | 17 जुलाई 2025 |
आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता / आवंटित संस्था में उपस्थिति (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश सहित) | 21 जुलाई से 25 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एक्टिविटी |
|---|---|
2 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक | 6 अगस्त 2025 सुबह 10:30 बजे से कार्यालय समय तक |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एक्टिविटी |
|---|---|
7 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक | 11 अगस्त 2025 सुबह 10:30 बजे से कार्यालय समय तक |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एक्टिविटी |
|---|---|
12 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक | 14 अगस्त 2025 सुबह 10:30 बजे से कार्यालय समय तक |