Santosh Kumar | April 1, 2026 | 01:42 PM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2026 इन वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जारी होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
MP Board Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के नतीजों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की गई, और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल के चौथे सप्ताह में, या फिर मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। एमपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 6 मई को जारी किए गए थे।
इस साल, 9 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी, जबकि लगभग 7 लाख छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। एमपी बोर्ड के लिए पास होने का मापदंड 33 प्रतिशत है। हर विषय में कम-से-कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों—mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण डालकर मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद, प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगी, जबकि मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से मिलेगी। यदि छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया परिणामों की घोषणा के बाद शुरू होगी। परिणामों की घोषणा के समय वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए, छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker और SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम, स्कूल का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड और छात्र के पास या फेल होने की स्थिति शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल के चौथे सप्ताह में, या फिर मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
April 1, 2026 | 01:42 PM IST
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया परिणामों की घोषणा के बाद शुरू होगी। परिणामों की घोषणा के समय वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए, छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker और SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
April 1, 2026 | 01:00 PM IST
एमपीबीएसई द्वारा 10वीं-12वीं रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpreuslts.nic.in पर की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
April 1, 2026 | 12:30 PM IST
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च तक किया गया, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक करवाया गया था।
April 1, 2026 | 11:53 AM IST
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों—mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा।
April 1, 2026 | 11:30 AM IST
रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल के चौथे सप्ताह में, या फिर मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
April 1, 2026 | 11:29 AM IST
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के नतीजों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।