MP Board Exam Date Sheet 2024 : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी शुरू

Nitin | January 5, 2024 | 01:11 PM IST | 1 min read

एमपी बोर्ड राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं तथा 8वीं कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी शुरू (छवि: फ्रीपिक)
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी शुरू (छवि: फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य-प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं तथा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी हैं। परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी तथा 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

राज्य के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश 5 वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक ली जाएंगी।

एमपी बोर्ड कक्षा 8 टाइम टेबल 2024

एमपी बोर्ड कक्षा 8 परीक्षा 2024 के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:

परीक्षा तिथि

विषय

6 मार्च 2024

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी

7 मार्च 2024

गणित, संगीत (दृष्टि बाधितों के लिए)

11 मार्च 2024

द्वितीय भाषा

12 मार्च 2024

विज्ञान

13 मार्च 2024

तीसरी भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, या गुजराती

या पेंटिंग (दिव्यांग छात्रो के लिए (बहरे और गूंगे श्रेणी))


14 मार्च 2024

सामाजिक विज्ञान

एमपी बोर्ड कक्षा 5 टाइम टेबल 2024

एमपी बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा 2024 के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:

परीक्षा तिथि

विषय

6 मार्च 2024

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी

7 मार्च 2024

गणित या संगीत

11 मार्च 2024

द्वितीय भाषा

12 मार्च 2024

पर्यावरण विज्ञान

13 मार्च 2024

अतिरिक्त भाषा (हिन्दी, उर्दू, संस्कृत)

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications