MP Board Admit Card 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का प्रवेश पत्र जारी, 5 फरवरी से परीक्षाएं आयोजित
Abhay Pratap Singh | January 20, 2024 | 10:12 AM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी 2024 से शुरू होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। इन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च माह तक आयोजित की जाएंगी।
एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को लॉगिन करना होगा। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर स्कूल द्वारा छात्रों को वितरित किया जाएगा। हॉल टिकट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
Also read Navodaya Class 6 Phase 2 Exam 2024: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फेस-2 की परीक्षा 20 जनवरी को होगी आयोजित
कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक व कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, दोनों कक्षाओं की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे की अवधि में कराई जाएगी। इस वर्ष बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए लगभग 17 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के दौरान प्रवेश पत्र के साथ सरकारी आईडी प्रूफ के रूप में आधारकार्ड भी लाना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने के लिए ड्रेस कोड का भी पालन करना पड़ेगा। वहीं, एग्जाम शुरू होने से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को पहुंचना होगा।
अगली खबर
]RRB ALP Recruitment 2024: आरआरबी एएलपी के 5696 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 19 फरवरी अंतिम तिथि
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट पद पर सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यू वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी