Saurabh Pandey | June 16, 2026 | 08:31 AM IST | 1 min read
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम आज 16 जून 2026 शाम 4 बजे घोषित किया जाना है। संबंधित छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा का परिणाम आज, यानी 16 जून 2026 को घोषित किया जाना है। परीक्षा दे चुके छात्र शाम 4 बजे से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस संबंध में विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा एक आधिकारिक प्रेस-विज्ञप्ति भी जारी की गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संबंधित विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की अधिकृत वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे। परिणाम ऑनलाइन मोड में लाइव किया जाएगा, जहां छात्र अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स (जैसे रोल नंबर) दर्ज करके अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।