Santosh Kumar | April 23, 2024 | 08:57 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड परीक्षा राज्य भर में कुल 7,501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एमपीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: एमपीबीएसई यानी एमपी बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 कल यानी 24 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने जारी अधिसूचना के जरिए रिजल्ट की तारीख की घोषणा की है। बोर्ड ने छात्रों के साथ रिजल्ट लिंक भी साझा किया है। एमपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कल शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
Latest: MP Board 12th Exam Time Table 2027 Out
New: Best Career Options after 12th | 50+ Entrance Exams after 12th
Also See: MP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026 | Quarterly Exam Blueprint
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एमपीबीएसई बोर्ड परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
MP Board 10th Exam 2024 एमपीबीएसई द्वारा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में हुईं जिसमें 9 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वहीं MP Board 12th Exam 2024 बोर्ड द्वारा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया गया। इस परीक्षा में करीब 6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
छात्र एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे-
| क्रम संख्या | वेबसाइट |
|---|---|
| 1 | mpresults.nic.in |
| 2 | mpbse.mponline.gov.in |
| 3 | mpbse.nic.in |
| 4 | jagranjosh.com |
| 5 | education.indianexpress.com |
| 6 | fastresult.in |
| 7 | hindustantimes.com |
| 8 | livehindustan.com |
| 9 | aajtak.in |
| 10 | indiatoday.in |
| 11 | results.amarujala.com |
| 12 | timesofindia.indiatimes.com |
| 13 | tv9hindi.com |
Also readMP Board 5th, 8th Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट mpbse.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड परीक्षा राज्य भर में कुल 7,501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एमपीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो छात्र दो विषयों या एक विषय में फेल हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।