MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी
Abhay Pratap Singh | October 3, 2024 | 07:33 AM IST | 2 mins read
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 अलॉटमेंट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 5 से 8 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश की ओर से कल यानी 4 अक्टूबर को राज्य आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 1 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। एमपी आयुष यूजी 2024 अलॉटमेंट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 5 से 8 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
MP AYUSH NEET UG 2024: सीट अलॉटमेंट निर्धारित कारक
एमपी आयुष यूजी सीटों का आवंटन नीचे बताए गए कारकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है:
- उम्मीदवार का नीट यूजी परीक्षा में प्रदर्शन।
- नीट यूजी में योग्यता रैंक।
- काउंसलिंग के दौरान चुनी गई प्राथमिकताएं।
- श्रेणी-आधारित आरक्षण।
- पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज में सीटों की उपलब्धता।
- पात्रता आवश्यकताओं का पालन।
MP Ayush NEET Counselling 2024: फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्प
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग सीट आवंटन में उम्मीदवारों को आवंटन के बाद फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्पों का चयन करना होगा है:
फ्रीज (Freeze) -
- आवंटित सीट से संतुष्ट अभ्यर्थी जो आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहते, वे ‘फ्रीज’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- इस विकल्प का चयन करके अभ्यर्थी सीट स्वीकृति की पुष्टि करते हैं, आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सहमत होते हैं।
- सीट फ्रीज होने के बाद उम्मीदवार को आगे किसी भी सीट आवंटन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
फ्लोट (Float) -
- आवंटित सीट स्वीकार करने और काउंसलिंग के अगले राउंड में उच्च वरीयता वाले पाठ्यक्रम या कॉलेज में सीट में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र ‘फ्लोट’ का चयन कर सकते हैं।
- यदि उन्हें अगले चरण में बेहतर सीट आवंटित की जाती है, तो वे उस विकल्प को चुन सकते हैं, अन्यथा वे अपनी वर्तमान सीट बरकरार रख सकते हैं।
स्लाइड (Slide) -
- आवंटित सीट से संतुष्ट उम्मीदवार, जो उसी संस्थान में अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में सीट पाना चाहते हैं वे ‘स्लाइड’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- यदि उसी कॉलेज में उच्च वरीयता वाले पाठ्यक्रम में सीट उपलब्ध हो जाती है, तो अभ्यर्थी उस पाठ्यक्रम में स्थानांतरित हो सकता है, अन्यथा, उसे अपना वर्तमान आवंटन बरकरार रखना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल