MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | October 8, 2024 | 07:26 AM IST | 1 min read
एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 में भाग लेने वाले उम्मीदवार 20 अक्टूबर शाम 6 बजे तक अपनी सीटें वापस ले सकेंगे।
नई दिल्ली: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा आज यानी 8 अक्टूबर को एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए एमपी आयुष नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी।
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 च्वाइस-फिलिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 च्वाइस-फिलिंग के लिए अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों के लिए वरीयताएं जमा करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर तय की गई है।
एमपी आयुष नीट यूजी सीट आवंटन का निर्धारण NEET-UG परीक्षा में उम्मीदवार का प्रदर्शन, प्राप्त योग्यता रैंक, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान भरी गई प्राथमिकताएं, श्रेणी-विशिष्ट आरक्षण, पाठ्यक्रम व कॉलेज में सीट की उपलब्धता और पात्रता मानदंडों का अनुपालन शामिल है।
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को जारी होगा। एमपी आयुष यूजी 2024 आवंटन सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए 18 से 20 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी प्रवेश पत्र, नीट यूजी स्कोरकार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाम पत्र (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, चरित्र प्रमाण पत्र और आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी होनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल