Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
सीटेट फरवरी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट आंसर की और ओएमआर आंसर शीट जांच सकेंगे।
सीटेट फरवरी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। बिना शुल्क भुगतान व बिना संबंधित दस्तावेज के उठाई गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देश भर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाने के इच्छुक तथा पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किया जाता है।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित करेगा। अभ्यर्थियों की मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डिजिटल प्रारूप में डिजिलॉकर के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सीटेट सर्टिफिकेट आजीवन के लिए वैध होता है।
बता दें कि, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बिहार के दो परीक्षा केंद्रों में सीटीईटी पेपर 2 रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने कहा था कि इन केंद्रों के लिए आवंटित उम्मीदवारों की पुनर्परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी और संशोधित कार्यक्रम उन्हें अलग से भेजा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीटेट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: