Haryana News: मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए परीक्षा 30 जून को, एडमिट कार्ड कल
Santosh Kumar | June 26, 2025 | 01:39 PM IST | 1 min read
मॉडल संस्कृति एवं पीएम श्री स्कूलों में नियुक्ति हेतु परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना कर्मचारी आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा में सरकारी मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 30 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रशासनिक बोर्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 27 जून 2025 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपना एम्प्लॉई आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
स्क्राइब के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो दिव्यांग या दृष्टिहीन अभ्यर्थी स्वयं लिख नहीं सकते, उन्हें सीएमओ द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह उल्लेख हो कि उनकी दिव्यांगता 40% या इससे अधिक है, ताकि वे लेखक की सुविधा का लाभ उठा सकें।
ऐसे उम्मीदवारों को स्क्राइब के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, पासपोर्ट साइज फोटो (एक सत्यापित), पहचान पत्र/आधार कार्ड और पता स्कूल के प्रिंसिपल या प्रतिनिधि से सत्यापित करवाना होगा।
स्क्राइब को अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी
यह दस्तावेज परीक्षा से कुछ दिन पहले केंद्र पर जमा करना होगा और स्क्राइब को केंद्र अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। ऐसे उम्मीदवारों को लेखक लें या नहीं, 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से 30 मिनट एक्सट्रा समय मिलेगा।
यदि किसी अभ्यर्थी को इससे संबंधित कोई समस्या है तो वह परीक्षा हेल्पलाइन नंबर 01664–254305 पर संपर्क कर सकता है या assplexam@bseh.org.in पर ईमेल कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]CSIR NET 2025 Registration: सीएसआईआर नेट जून रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी क्लोज, एप्लीकेशन करेक्शन 28 जून से
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’