Mission Buniyaad Level 2 Exam 2026: मिशन बुनियाद लेवल 2 परीक्षा कल, गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग जानें
Saurabh Pandey | January 29, 2026 | 03:32 PM IST | 2 mins read
मिशन बुनियाद लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 2880 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 1027 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।
नई दिल्ली : हरियाणा राज्य के सरकारी विद्यालयों के छात्रों की बुनियादी शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए मिशन बुनियाद योजना के तहत लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी को कराई जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लेवल-2 के लिए एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है।
मिशन बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा में विद्यार्थियों को पूरा प्रश्नपत्र हल करना होगा और किसी भी प्रश्न के विकल्प नहीं दिए जाएंगे। परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसके लिए विद्यार्थियों को 75 मिनट का समय मिलेगा।
जींद जिले में लेवल 2 के लिए 1343 विद्यार्थियों का चयन
हरियाणा के जींद जिले में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा परिणाम के बाद लेवल-2 परीक्षा 30 जनवरी को होगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के 1343 विद्यार्थियों का चयन लेवल-2 के लिए हुआ है। परीक्षा के समय विद्यार्थियों के आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी।
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर साढ़े 12 बजे तक पहुंचना होगा। वहीं परीक्षा एक बजकर 30 मिनट से लेकर पौने तीन बजे तक होगी।
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लेकर जाना भी जरूरी किया गया है। परीक्षा में किए गए बदलावों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है।
Also read UP Madarsa Board Exam TimeTable 2026: यूपी मदरसा बोर्ड टाइम टेबल जारी, 9 फरवरी से होगी परीक्षा
रेवाड़ी जिले में 927 विद्यार्थी लेवल-2 में होंगे शामिल
रेवाड़ी जिले में बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में 927 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की तैनाती की गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैलिड पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड साथ लाना भी जरूरी किया गया है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
लेवल-1 का रिजल्ट जारी
मिशन बुनियाद लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 2880 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 1027 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल