MICAT 2 2026: एमआईकैट 2 पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | November 25, 2025 | 04:10 PM IST | 1 min read
MICAT चरण 1 परीक्षा 2026, 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली है और परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद (MICA) ने एमआईसीए एडमिशन टेस्ट 2 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार MICAT 2 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट mica.ac.in के माध्यम से 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमआईसीएटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। एक से अधिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे।
MICAT 2 2026: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास कैट 2025, एक्सएटी 2025, या जीमैट स्कोर 2025 (2024 से) होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, जिसे भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा मान्यता प्राप्त हो। जो उम्मीदवार अपनी स्नातक की डिग्री के लिए अध्ययन के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
MICAT Phase 2 Exam 2026: परीक्षा तिथि
MICAT चरण 2 परीक्षा 2026 13 फरवरी को निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों का मूल्यांकन MICAT में किया जाता है, जिसमें 3 खंड होते हैं- साइकोमेट्रिक टेस्ट का खंड A, वर्णनात्मक परीक्षा का खंड B और एप्टीट्यूड टेस्ट का खंड C जिसमें डाइवर्जेंट और कन्वर्जेंट थिंकिंग, वर्बल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डेटा इंटरप्रिटेशन और सामान्य जागरूकता शामिल है।
MICAT फेज 1 परीक्षा 2026, 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली है और परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जबकि MICAT फेज 2 के एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे।
एमआईसीए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-कम्युनिकेशंस (पीजीडीएम-सी), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) और फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम) में प्रवेश के लिए एमआईसीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल