MHT CET Results 2024: एमएचटी सीईटी पीसीएम-पीसीबी रिजल्ट डेट घोषित, 10 जून को जारी होंगे नतीजे
Saurabh Pandey | June 1, 2024 | 08:14 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 22 अप्रैल से 30 अप्रैल (पीसीबी ग्रुप) और 2 मई से 16 मई, 2024 (पीसीएम ग्रुप) तक आयोजित किया गया था। एमएचटी-सीईटी परीक्षा 30 सत्रों में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम), और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) ग्रुप्स और 5 वर्षीय एलएलबी, नर्सिंग, बीए, बीएड पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी रिजल्ट डेट 2024 की घोषणा की है। शेड्यूल के अनुसार, एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड 10 जून 2024 को जारी किया जाएगा। एमएचटी सीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से कहा गया है कि सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन परीक्षाओं का रिजल्ट सीईटी चैंबर की आधिकारिक वेबसाइट www.mahacet.org पर प्रकाशित किया जाएगा।
- बीएचएमसीटी-सीईटी-2024 का रिजल्ट 11 जून को जारी किया जाएगा।
- बीए/ बीएसी- बीएड सीईटी 2024 का रिजल्ट 12 जून को जारी किया जाएगा।
- डीपीएन/पीएचएन 2024 का रिजल्ट 12 जून को जारी किया जाएगा।
- एमएचएमसीटी-सीईटी-2024 का रिजल्ट 13 जून को जारी किया जाएगा।
- नर्सिंग-सीईटी-2024 का रिजल्ट 16 जून को जारी किया जाएगा।
- 5 वर्षीय एलएलबी सीईटी-2024 का रिजल्ट 16 जून को जारी किया जाएगा।
- बीसीए/बीबीसीए/बीबीए/बीएमएस/बीबीएम-सीईटी-2024 का रिजल्ट 17 जून को जारी किया जाएगा।
एमएचटी सीईटी 2024 पीसीएम और पीसीबी परीक्षाएं 2 से 17 मई और 22 से 30 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। एमएएच-एलएलबी 5 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा 18 मई को, एमएच-नर्सिंग सीईटी 24 और 25 मई को और एमएएच-बीएचएमसीटी सीईटी 22 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एमएचटी-सीईटी परीक्षा 30 सत्रों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी।
एमएचटी सीईटी परीक्षाओं के लिए उपयोग किए गए प्रश्नों की कुल संख्या 5100 थी जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषय शामिल थे। 5100 प्रश्नों में से केवल 47 यूनिक प्रश्न आईडी आपत्तियां वैध पाई गईं।
एमएचटी सीईटी 2024 आंसर की
एमएचटी सीईटी 2024 आंसर की 21 मई को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो पीसीबी के लिए 24 मई और पीसीएम ग्रुप के लिए 26 मई को बंद कर दी गई थी। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार परिवर्तनों को डेटाबेस में शामिल किया जाएगा।
MHT CET Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होम पेज पर पीसीएम, पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित होगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार