MHT CET Answer Key 2025: एमएचटी सीईटी आंसर की आज cetcell.mahacet.org पर होगी जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 11:10 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebookनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल महाराष्ट्र आज यानी 21 अप्रैल को एमएचटी सीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी करेगा। एमएड, एमपीएड और बीएड-एमएड तथा एमएचएच बीएचएमसीटी/ एमएचएमसीटी इंटीग्रेटेड सीईटी-2025, एमएएच एमएचएमसीटी - सीईटी 2025/ एमएएच-एमसीए-सीईटी 2025 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध कराई जाएगी।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Admission Alert : ITM Skills University
एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ 23 अप्रैल तक चुनौती दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति पोर्टल अभ्यर्थी के लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध ‘आपत्ति ट्रैकिंग’ विकल्प के अंतर्गत खुलेगा।
नोटिस के अनुसार, “यदि किसी अभ्यर्थी को “प्रश्न पत्र” या “उत्तर कुंजी” में किसी प्रश्न पर आपत्ति है तो वह उपर्युक्त परीक्षा के लिए आपत्ति ट्रैकिंग विकल्प के माध्यम से आपत्ति उठा सकता है, जिसे उपरोक्त अनुसूची के अनुसार केवल अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। अभ्यर्थी को प्रति आपत्ति 1000 रुपए का भुगतान अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से ही ऑनलाइन करना होगा।”
सीईटी सेल महाराष्ट्र ने जारी सूचना में कहा कि, “प्रश्न पत्र, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर और सही उत्तर कुंजी का प्रदर्शन 21/04/2025 से 23/04/2025 तक अभ्यर्थियों के लॉगिन में उपलब्ध कराया जाएगा। 23/04/2025 के बाद उक्त पाठ्यक्रमों के लिए आपत्ति ट्रैकर बंद कर दिया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
स्टेट सेल द्वारा एमएचटी सीईटी 2025 पीसीएम परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (24 अप्रैल को छोड़कर) दो पालियों में आयोजित की जा रही है। एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी परीक्षा 9 से 17 अप्रैल तक (10 व 14 अप्रैल को छोड़कर) कराई गई थी।
MHT CET Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमएचटी सीईटी 2025 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- MHT CET उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक हो तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- MHT CET आंसर की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- एमएचटी सीईटी 2025 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार