MHT CET LLB 2026 Registration: एमएचटी सीईटी रजिस्ट्रेशन 5 वर्षीय एलएलबी के लिए 15 मार्च तक बढ़ी, करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 10:15 AM IST | 1 min read
एमएच सीईटी एलएलबी 2026 के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट कोके लिए एक अपार (APAAR) आईडी बनाना आवश्यक है।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने 5 वर्षीय बैचलर ऑफ लॉ (LLB) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर 15 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा कम से कम 45% अंकों में उत्तीर्ण छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 40% और वीजेएनटी, एसबीसी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 42% अंक निर्धारित है।
एमएच सीईटी लॉ आवेदन पत्र भरने वाले ओपन कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस व महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस) के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एमएएच सीईटी एलएलबी रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 800 रुपये का यूपीआई, नेट बैंकिंग व क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को एमएच सीईटी लॉ 5 वर्षीय परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण करने के लिए एक अपार (APAAR) आईडी बनाना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास अपार आईडी नहीं है, उन्हें डिजिलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करके एक आईडी बनानी होगी।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमएच सीईटी एलएलबी 5 वर्षीय परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मई को किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमएएच सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
MHT CET 5-Year LLB Registration 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी एलएलबी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- “एमएच सीईटी एलएलबी 5 वर्षीय पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Board Exam: बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों द्वारा रोल नंबर जारी करने में देरी को लेकर भाजपा और आप में हुई बहस
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि यह मामला कोविड-19 के समय से जुड़ा है और अभिभावकों के एक वर्ग तथा स्कूल प्रबंधन के बीच कई वर्षों से अदालत में लंबित है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच